लखनऊ, अप्रैल 1 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेश किए गए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि एनजीओ की विदेशी फंडिंग को नियमित करने के नाम पर धांधली होने वाली है। इस बिल को लाने से पहले भाजपा बताए कि जो पैसा विदेशों से पीएम केयर फंड में आया था, उसे लौटाया जाएगा या उसको भी आडिट की तरह विशेष छूट देकर गटक लिया जाएगा।अखिलेश ने कहा कि जो पैसा इलेक्टोरल बांड के माध्यम से आया था, उसे भाजपा कब लौटाएगी। जब इलेक्टोरल बांड ही अवैध घोषित हो गए हैं तो उससे मिला पैसा कैसे वैध है और जो पैसा अनरजिस्टर्ड तथाकथित लाल किलाई एनजीओ के खातों में आता है, उसका क्या होगा। कहीं यह उसी की विदेशी जड़ें काटने की आपसी लड़ाई तो नहीं है। कहा कि दरअसल यह भाजपाई राजनीति की अलोकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.