नई दिल्ली, अगस्त 11 -- आम आदमी पार्टी ने एफसीआरए बिल जेपीसी को भेजने की संभावना और परिसीमन बिल संसद में पेश नहीं करने की सरकार की मंशा पर कटाक्ष करते हुए एफसीआरए बिल पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा इस सत्र में ना तो एफसीआरए संशोधन बिल पास हो पाएगा और ना ही परिसीमन बिल। उन्होंने कहा कि सत्ता समर्थकों ने खूब अफवाह उड़ाई कि 362 का आंकड़ा पहुंच गया है। लेकिन हर हथकंडा अपनाने के बाद भी आंकड़ा 330 के पार नहीं गया। ऊपर से कांग्रेस ने तीन लाइन वाला व्हिप जारी करके और ज्यादा डरा दिया। यह भी पढ़ें- एफ़सीआरए पूरी तरह वापस हो - आप संजय सिंह ने कहा जो लोग डीएमके के समर्थन का दावा करते थे वो भी झूठ था। उन्होंने कहा कि शरद पवार पर खूब डोरे डाले गए लेकिन उन्होंने भी हाथ जोड़ लिए। परिसीमन के मुद्दे पर सत्ता प...