गिरडीह, अप्रैल 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 07 जो कि सरिया बाजार की हृदय स्थली है कि सड़क एफसीआई रोड धीरे धीरे धंसती चली जा रही है जिसका मुख्य कारण नाली का अभाव होना है। यह सड़क एक ओर रेलवे कॉलोनी दूसरी ओर स्टेशन रोड जबकि तीसरी तरफ से मुख्य मार्ग विवेकानंद रोड को जोड़ती है। फिर भी यह उपेक्षा का शिकार है। दो वर्ष पूर्व इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत को आवेदन दिया जिसे तत्कालीन विधायक विनोद सिंह ने भी अग्रसारित किया था। इसे लेकर नप के जेई ने दो बार नापी की लेकिन कोई भी काम धरातल पर नहीं उतर सका है। हालांकि इसी बीच ऐसे स्थानों पर नाली व सड़क बनाए गए जहां जरूरत तक नहीं थी। ऐसा आरोप है कि बस खाओ पकाओ की नीति के तहत काम किए गए। बताते चलें कि 2014 में जब सरिया पंचायत थी तब विधायक नागेन्द्र महतो के फंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.