देवघर, मार्च 13 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ प्रखंड परिसर में संचालित एसएफसी गोदाम में कार्यरत मजदूर अनाज लदी गाड़ी के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडाकोली निवासी 36 वर्षीय संजय मंडल एसएफसीआई गोदाम में मजदूरी करता है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अनाज लेकर आए वाहन बैक करने के दौरान उसी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद साथी मजदूरों समेत कर्मियों के सहयोग से घायल को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...