प्रयागराज, जुलाई 6 -- एफसीआई के संभागीय कार्यालय कटरा में प्रबंधक के पद पर तैनात रहे कृष्ण कुमार की आत्महत्या मामले में कैंट पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी उनकी पत्नी नेहा प्रकाश को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया। प्रबंधक के पिता बिहार के बेगूसराय निवासी रामबहादुर महतो ने बहू नेहा प्रकाश और उसके परिजनों के खिलाफ अपने बेटे को वीडियो और वॉइस कॉल के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। बिहार के न्यू पाटलिपुत्र पटना की मूल निवासी नेहा प्रकाश से प्रेम विवाह करने वाले प्रबंधक कृष्ण कुमार ने छह मई की शाम अशोक नगर स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनके पिता की तहरीर पर 11 मई को नेहा प्रकाश सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा ...