देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। एफसीआई ने 15 ट्रक चावल को रिजेक्ट कर दिया है। मिलरों का यह चावल जांच में मानक पर खरा नहीं उतरा। एफसीआई के उसरा बाजार में 12 ट्रक और रघवापुर गोदाम पर तीन ट्रक चावल को रिजेक्ट कर दिया। एक ट्रक चावल रिजेक्ट होने पर मिलर को 25 से 30 हजार का नुकसान होता है। क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे धान की कुटाई करने के बाद मिलर चावल की गोदाम में डिलेवरी करते हैं। जनपद में नवंबर माह से किसानों का सरकारी मूल्य पर क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जा रही है। किसानों का धान खरीदने को कुल 111 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। शासन ने 8 लाख 70 हजार कुंतल धान खरीद करने का लक्ष्य रखा था। मध्य जनवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया। जबकि क्रय केन्द्रों पर धान लोड दर्जनों ट्रालियां खड़ी थी। किसानों की मांग पर धान खरीद फिर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.