बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बीहट। एफसीआई थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में सुबोध कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने पदभार सौंपा। खोदावंदपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष रहे सुबोध कुमार एफसीआई के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। बता दें कि एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार के निलंबन की वजह से थानाध्यक्ष का पद रिक्त रहने पर एसपी ने गुरुवार को सुबोध कुमार को एफसीआई थानाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। दखल-दिहानी मामले में उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना को लेकर दो दिन पूर्व एसपी मनीष ने विनीत कुमार को निलंबित कर दिया था। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- राकेश कुमार बने करंडे के नये थानाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...