एफसीआई डिपो के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यहां एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे का विवरण पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बारून चौकी अंतर्गत पहुपीपुर गांव की रहने वाली नसीमा पत्नी शमीम खां अपने बेटे के साथ किसी कार्य से बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान एफसीआई कार्यालय के पास एक ट्रक का पहिया उसके उपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए एफसीआई गेट के बाहर फैली अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है, लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.