मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में मध्य प्रदेश में खरीदे गए धान का चावल सुरक्षित रखवाया जा रहा है। इससे जिले के क्रयकेंद्रों पर खरीदे गए गेहूं को गोदाम में रखने के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही है। वहीं क्रयकेंद्रों से गेहूं का उठान न होने से खरीद प्रभावित हो गयी है। क्रयकेंद्रों पर खुले में गेहूं रखा होने के कारण बारिश होने पर भींग सकता है। इसके बावजूद एफसीआई के गोदाम में गेहूं नहीं रखवाया जा रहा है। गेहूं लदे ट्रक विंध्याचल स्थित गोदाम और लालगंज के पगार स्थित गोदाम पर एक सप्ताह से खड़े है। इससे ट्रक मालिकों को भाड़े का भी नुकशान हो रहा है।जिले में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 103 क्रयकेंद्र खोले गए है। इन क्रयकेंद्रों पर अब तक 31 हजार 730.30 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। वहीं अब तक आठ ...