आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक हाथी के दस्तक देने के बाद मौजूद कर्मियों में अफरातफरी मच गई। हाथी ने एफसीआई गोदाम का शटर तोड़ गोदाम में रखा चावल का बोरा उठा ले गया तथा उसे बड़े चाव से खाया। करीब मध्यरात्रि तक हाथी चांडिल एसडीपीओ की चहारदीवारी के पास डेरा जमाए हुए था। इस दौरान एसडीओ और एसडीपीओ अपने-अपने आवास में थे। हाथी की धमक आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- सतगावां में हाथियों का तांडव, घर और फसलों को किया तबाह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.