सीवान, अप्रैल 11 -- मैरवा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के परिसर के पीछे एफसीआई गोदाम के समीप बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया है।निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को देख स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगो के विरोध और शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जांच निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बन सड़क बन रही है। प्राक्कलन के अनुसार, इसकी ढलाई नहीं हो रही है। कहीं 5 इंच तो कहीं महज 6 इंच ही ढलाई का आरोप लोग लगा रहे हैं। सड़क में घटिया स्तर की सफेद गिट्टी और दो नंबर के सीमेंट का धड़ल्ले से प्रयोग की शिकायत लोगों ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...