इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। एफसीआई की नई दिल्ली से आई टीम ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं के सैंपल भरे। इनकी क्वालिटी चेक होगी। इससे मानकों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अप्रैल के पहले सप्ताह में आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था। इससे गेहूं के दाने में भी सामान्य की तुलना में फर्क आया है। इसे लेकर एफसीआई की दिल्ली से टीम इटावा पहुंची थी और रविवार को यहां नई मंडी में बने सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुंचकर सैंपल लिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय भी टीम के साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.