नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अमेरिका का संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) कनाडा के रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका निभाने के आरोप में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही है। एफबीआई की यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई जो लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा द्वारा संचालित संगठित अपराध गिरोहों को निशाना बनाकर चलाया गया एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान है。

हरमनवीर सिंह के खिलाफ आरोप एफबीआई के अनुसार, हरमनवीर एक अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक गिरोह में संलिप्तता के आरोप में वांछित है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी, उसके भंडारण तथा विदेशों में इसे भेजने की साजिश रचने का आरोप है। रविंदर ढांडा कनाडा के वैंकूवर से संगठित गिरोह चलाता है जो अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह...