एफपीओ को मिली हाइटेक नर्सरी चलाने की जिम्मेदारी
झांसी, जून 7 -- झांसी। किसानों की आमदनी बढ़े इसके लिए हाइटेक नर्सरी चलाने की जिम्मेदारी अब एफपीओ को दी गई है। सब्जियों की नर्सरी से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई अभिनव पहल करने के साथ ही किसानों को इन पहलों से सीधे तौर पर जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में झांसी के कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यान विभाग द्वारा स्थापित हाईटेक नर्सरी के संचालन की जिम्मेदारी जिले के ही एक एफपीओ को दी गई है, जो पिछले कई वर्षों से सब्जियों और बीज के उत्पादन का काम कर रही है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों की सुविधा और आवश्यकता के अनुरूप सब्जियों के ऐसे पौधे बड़ी मात्रा में तैयार हो सकेंगे।
किसानों को पौधों की उपलब्धता जिनसे किसान बेहतर आमदनी कर सकें। यहां किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर पौधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.