मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। तीन अक्तूबर से पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में बुलावा आया है। कृषि कुंभ और उद्योग प्रदर्शनी में मुरादाबाद के एफपीओ को अपने उत्पाद और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का मंच मिलेगा। एफपीओ संचालक आरेंद्र बड़गोती का कहना है कि फेमिली फार्मर को नोयडा के मेले में मौका मिला था। अब पंतनगर में हम राज्य के आर्गेनिक उत्पादों के साथ मुरादाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह अक्तूबर तक राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल आज करेंगे 120वें किसान मेले का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...