एफपीओ और कृषि विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि विविधीकरण, एफपीओ मॉडल और वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। बुधवार को क्वार्सी में आयोजित किसान दिवस को डीएम अविनाश कुमार ने संबोधित किया। किसानों से संवाद करते हुए डीएम ने फसल बीमा, फार्मर रजिस्ट्री, गुणवत्तापूर्ण बीज-खाद उपलब्धता और समयबद्ध गेहूं भुगतान को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को किसान हित में संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में क्वार्सी कृषि फार्म स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने गांवों के शिक्षित युवाओं को एफपीओ से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि एकल खेती की अपेक्षा एफपीओ मॉडल किसानों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभकारी भविष्य प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कराने से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.