नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार से अपनी हिस्सेदारी कम करना जारी रखा है और जून के पहले सप्ताह में करीब 43,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह रुझान वैश्विक पूंजी के प्रौद्योगिकी और एआई से जुड़े अवसरों की ओर झुकाव तथा रुपये में जारी कमजोरी के बीच देखने को मिला है। इस निकासी के साथ ही वर्ष 2026 में अब तक भारतीय शेयरों से एफपीआई की कुल निकासी बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पूरे 2025 में निकाले गए 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। रुपये में लगातार कमजोरी भी विदेशी निवेश की निकासी का एक प्रमुख कारण है। यह भी पढ़ें- Stock Market outlook: शेयर बाजार में इस हफ्ते बदलेगी निवेशकों की तकदीर? या जारी रहेगी गिरावट, अमेरिका से आई बुरी खबर भारतीय मुद्रा 2026 में अब तक लगभग छह प्रतिशत ...