पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। पीटीआर के एफडी दफ्तर परिसर में स्थित सभागार का नाम अब कुंदन लाल सभागार होगा। प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सुनील चौधरी ने इसका नामकरण करते हुए पीटीआर में दिव्य दर्शन प्रोजेक्ट के अंतर्गत वाहनों को हरी झंड़ी भी दिखाई। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सुनील चौधरी ने जंगल में निरीक्षण किया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों में डीएफओ भरत कुमार व पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह समेत एफडी पीपी सिंह के साथ जंगल की योजनाओं व किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। जंगल में भ्रमण कर जैव विविधता को भी देखा। इसके बाद टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर स्थित एफडी सभागार का नाम कुंदन लाल सभागार के नाम पर रखा गया। वन कर्मी को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए इस मौके पर सुनैना चौधरी, रेनू सिंह, बरेली डीएफओ दीक्षा भंडारी, बदायूं डीएफओ निधि, शाहजहांपुर डीएफओ सचिन...