एफडी कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
एटा, जून 8 -- एफडी कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर दो लाख का चेक लेकर आरोपियों ने एफडी न करके खाते से रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित के नाती ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पिलुआ के गांव अढापुरा निवासी नाती यदुवीर सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ऊदल निवासी भदवास पिलुआ सहित दो आरोपी का घर पर आना-जाना था। मार्च 2019 में आरोपियों ने दादा से धोखाधड़ी कर एफडी कराने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। चेक के माध्यम से रुपये लिए। बाद में चेक के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिए गए। काफी समय बाद जब पीड़ित ने एफडी के बारे में जानकारी की। एफडी नहीं की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पिलुआ पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.