फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- होली को लेकर स्वास्थ्य एवं औषध प्रशासन सक्रिय है। जिले में खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध कचरी पकड़ी, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एक लाख रुपए की कचरी सहित बड़ी मात्रा में सरसों का तेल सीज किया है। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। रामगढ़ में ममन ट्रेडर्स के यहां पर टीम पहुंची तो टीम को देखकर ही गोदाम को बंद कर लिया। टीम ने चेतावनी देते हुए गोदाम खुलवाया। यहां से लगभग एक लाख रुपये की रंगीन कचरी को सीज किया। कचरी के तीन नमूने भी भरे गए। इसकी जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वही नौशहरा क्षेत्र में गणपति ट्रेडर्स से सरसों का तेल का एक नमूना लिया गया। यहां पर गुणवत्ता संदिग्ध होने पर 100 लीटर तेल सीज किया। टूंडला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.