एफडीए की टीम ने लिए दूध के दो नमूने
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा ग्राम रेसरा में जांच की गई। जांच के दौरान वाहन संख्या यूपी 81बीटी-3412 पर दो ड्रमों एवं दो केनों में रखे स्किम्ड मिल्क(गाय एवं भैस) का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता ने बताया कि यह दूध नरेंद्र सिंह, निवासी गंगई एवं बबलू का है। टीम द्वारा दोनों खाद्य कारोबारकर्ताओं से दूध के एक-एक नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री या गुणवत्ता संबंधी कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 पर दर्ज करा सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.