अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मांस की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची एफडीए की टीम का लोगों ने विरोध करते हुए घेराव कर लिया। निरीक्षण से जुड़े दस्तावेज छीनने का प्रयास करते हुए धक्का-मुक्की तक कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। मामले में थाना गांधीपार्क में दो नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना गांधीपार्क में दर्ज एफआईआर के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण व प्रियेश कुमार सिंह आईजीआरएश पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के लिए नगला मानसिंह पुलिया के पास गए थे। यहां नाले के दोनों तरफ मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानदारों के पास खाद्य लाइसेंस पंजीकरण नहीं पाया गया। एफडीए की टीम ने बिना लाइसेंस के चल रहीं दुकानों को बन्द करा दिया। इसी दौरान जब टीम गुलफाम की मांस दुकान पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.