अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने गुरूवार को डिपार्टमेंटल व मेडीकल स्टोरों पर छापेमारी करते हुए प्रोटीन व मिल्क पाउडर के नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह के निर्देश पर एफडीए की टीम ने हर्ष मेडिकल स्टोर नौरंगाबाद से इन्फैन्ट फूड, दृष्टिकोण फार्मास्यूटिकल न्यूट्रिय, आबाद मेडिकल स्टोर, जकरिया मार्केट से प्रोटीन आरएफ पाउडर चॉकलेट फ्लेवर और लेक्टोस फ्री इन्फेंट मिल्क पाउडर, पीवाईडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंस्टामार्ट, उदय सिंह जैन रोड से नेल्ले केयरग्रो मल्टीग्रेन एंड फ्रूट्स सील्ड पैक व नेस्ले सेरेलेक बेबी का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार...