मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एफसीआई के रिटायर कर्मी बालेश्वर राय के गले से चेन झपटने में पुलिस को कोढा के साथ लोकल गिरोह पर भी शक है। इसके लिए घटना स्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फुटेज जांच में कई जगहों पर भागने के दौरान बाइक सवार दोनों बदमाशों के चेहरे दिखे हैं। इसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जानकारी हो कि अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया चाणक्य पूरी मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एफडीआई के रिटायर कर्मी बालेश्वर राय के गले से सोने की चेन झपट ली थी। गोलंबर का रास्ता पूछने के बहाने रुके बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। मामले को लेकर पीड़ित बालेश्वर राय के आवेदन पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।...