नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों के निपटान के लिए जारी अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अब सरकार सभी आवेदनों पर 12 सप्ताह के भीतर फैसला करेगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अनुसार, इसमें आवेदकों के प्रस्तावों में कमियों को दूर करने या सक्षम प्राधिकारी द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराने में लगा समय शामिल नहीं होगा। सरकार के 2017 की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए अधिकतम 10 सप्ताह का समय निर्धारित किया गया था। एसओपी में भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान से निवेश के संबंध में अलग से दिशानिर्देश भी शामिल हैं। सरकार ने चीन/हांगकांग की 10 प्रतिशत तक शेयरधारिता (या गैर-नियंत्रणकारी ...