आगरा, जुलाई 9 -- भारत ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद अध्यक्ष पूरन डावर ने फुटवियर एवं लेदर उद्योग में बड़ी संभावनाएं व्यक्त कीं। कहा कि यह उद्योग मौजूदा 26 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर पहुंच सकता है। मुक्त व्यापार समझौते एवं वैश्विक आर्थिक साझेदारियों की बदौलत यह लक्ष्य और तेजी से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कंगारुओं की धरती पर आयोजित उच्च स्तरीय व्यापारिक सम्मेलन में भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए शिक्षा विषय की शुरुआत स्वयं को मोची कहते हुए की। इस पेशे पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि जूते मानव जीवन के शॉक एब्जॉर्बर हैं। जीवन की यात्रा में आगे बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- केंद्र ने अपना काम किया, अब उद्योग क्षमता बढ़ाएं पारंपरिक कारीगरों का व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार बन चुका है।परिवर्तन...