नई दिल्ली, जुलाई 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से देश के किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते में किसानों का कल्याण सर्वोपरि होगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के सर्वोत्तम हित में हों। एनडीए की इस बैठक को 'मंगल मिलन' नाम दिया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक में कठोर कार्रवाई की : मोदी रिजिजू ने कहा कि एनडीए मानसून सत्र के दौरान रचना...