एफटीए के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला प्रतिरोध मार्च
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां मोर्चा के सदस्यों ने धरना दिया। इसकी जानकारी मोर्चा के संयोजक और ऑल इंडिया खेत मजदूर संघ के इलियास ने दी। धरना सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के नेता भूपनारायण सिंह ने की। इस दौरान डीएम को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर चंद्रमोहन प्रसाद, रूदल राम, राधिका रमण प्रसाद, लालबाबू राय, मदन प्रसाद, उदय चौधरी, भिखारी प्रसाद यादव, शंभू शरण ठाकुर, मो. यूनुस आदि थे। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.