नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। यूके के साथ भारत के एफटीए का सबसे बड़ा लाभ भारतीय निर्यातकों और छोटे उद्यमियों को मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल और होम फर्निशिंग, चमड़ा और फुटवियर, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान,ऑटो पार्ट्स, कृषि एवं खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों और उनसे जुड़े निर्यातकों को मिलेगा। इसके साथ ही, समुद्री उत्पाद, खिलौने, रसायन और प्लास्टिक उत्पाद से जुड़े कारोबारियों को भी फायदा होगा। ऐसे में कुछ राज्यों और उनसे जुड़े शहरों को समझौते का सबसे अधिक फायदा मिलने की संभावना है। यूपी के तीन शहरों को सबसे अधिक लाभ होगा यह भी पढ़ें- ब्रिटेन से मुक्त व्यापार समझौता पूर्वांचल के लिए अहमआगरा का चमड़ा और फुटवियर उद्योग आगरा का चमड़ा और फुटवियर उद्योग एफटीए का बड़ा लाभार्थी होग...