एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष बने दामोदर कसेरा चैंबर ने किया स्वागत
गुमला, सितम्बर 14 -- गुमला। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआई) के दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर दामोदर कुमार कसेरा के निर्वाचित होने पर गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोमवार रात महावीर चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। चैंबर पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई।चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि कसेरा गुमला चैंबर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। व्यापारियों की समस्याओं और चैंबर की कार्यप्रणाली की उन्हें गहरी समझ है। चैंबर सचिव प्रणय कुमार ने कहा कि गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा के व्यापारियों का समर्थन मिलने से कसेरा की जीत पूरे दक्षिण छोटानागपुर के व्यापारिक समाज की जीत है। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैंबर के पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.