हापुड़, मई 4 -- दिल्ली मुरादाबाद रेल मार्ग के हापुड़ जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत जीर्णोद्वार कार्य चल रहा है। यहां बने वर्षों पुराने फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया। इसको लेकर दोपहर में 1.15 घंटे का ब्लाक लिया गया। हालांकि ट्रेनोंं के संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। क्रेन की मदद से बड़े बड़े गार्टरों को रखवाया गया। नया फुट ओवर ब्रिज बनने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इस फुट ओवरब्रिज की लंबाई-चौड़ाई भी पुराने ओवरब्रिज से मुकाबला काफी अधिक है। अक्टूबर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
पुराना फुट ओवर ब्रिज की स्थिति रेलवे स्टेशन पर बना पुराना फुट ओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में हो गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.