नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रूप नगर में नजफगढ़ नाले पर बने एफओबी के गिरने की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है।यह कमेटी अगले 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में इस प्रकार के सभी लोहे के फुट ओवरब्रिज का व्यापक स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।दिल्ली सरकार के अनुसार इस पुल के जर्जर हालत में होने की वजह से मार्च 2025 में अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया था। इसमें पाया गया कि 33 वर्ष पुराना यह पुल उपयोग करने लायक नहीं है। इस वजह से जुलाई 2025 में बैरिकेड लगाकर इस पर प्रवेश बंद करने...