एफओबी का काम 27 जुलाई तक होगा पूरा
भागलपुर, जुलाई 23 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेला में उतरने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्ण रूप से विकसित करने का काम तेज कर दिया है। स्टेशन का रंग-रोगन, सफाई, पेयजल, शौचालय, ठहराव व्यवस्था और मेला शेड सहित समूचे परिसर को कांवरियों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, फूड प्लाजा और अतिरिक्त शौचालय व पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। इस बार कांवरियों को 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। एडीआरएम एके मौर्य ने बुधवार को बताया कि 27 जुलाई तक एफओबी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रेल प्रशासन कांवरियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.