एफएसडीए ने 1,498 किलो गेहूं का आटा जब्त किया
आगरा, अगस्त 5 -- आगरा में मिलावटी आटा एवं मैदा उत्पादों के खिलाफ चल रहे एफएसडीए के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को शहर से लेकर देहात तक कार्रवाई हुई। अभियान में एफएसडीए की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 7 नमूने संग्रहित किए। इसके साथ ही टीम ने 1,498 किलो गेहूं का आटा जब्त किया। सहायक आयुक्त खाद्य-2 महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों आटा एवं मैदा उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को श्याम भोग एंटरप्राइजेज, बसई खुर्द, इरादत नगर से श्याम भोग ब्रांड गेहूं के आटे का एक नमूना लिया गया। टीम ने यहीं से 42 हजार रुपये से अधिक कीमत का 1,498 किलो गेहूं का आटा मिलावट की आशंका पर जब्त किया गया। इसके साथ ही गोविंद प्रसाद एंड ब्रदर्स, फतेहपुर सीकरी से, विद्या फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.