मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- नगर पालिका एफएसटी प्लांट पर करीब 17.31 लाख रुपये की धनराशि खर्च करते हुए सात महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराने जा रही है। इन सात निर्माण कार्यों के लिए बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। अब पालिका का जलकल विभाग उक्त कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जलकल अवर अभियंता अनुज कुमार के द्वारा पिछले दिनों एफएसटी प्लांट का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्हें काफी कमियां मिली है। वहीं प्लांट आपरेटर के द्वारा भी विभिन्न बिन्दुओं पर एई जलकल को जानकारी दी गई है। जलकल विभाग के द्वारा यहां पर कम्पोसट शैड लगवाने का कार्य कराया जाएगा। स्क्रीन चैम्बर स्टेशन बनवाने का कार्य, पोलिमर केमिक्लस की आपूर्ति का कार्य होगा। कम्पोस्ट को सुखने के लिए तिरपाल की आपूर्ति, कम्पोस्ट स्टोर शैड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा शौ...