एफएसएल में फंसी मादक पदार्थों के 110 मामलों की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रेंज में मादक पदार्थ जब्ती के 110 मामले एफएसएल रिपोर्ट के इंतजार में फंसे हैं। इस शिथिलता पर डीआईजी चंदन कुशवाहा ने नाराजगी जताई है और सभी जांच को एक माह के अंदर पूरी कराने का निर्देश दिया है।कई मामलों में बगैर एफएसएल रिपोर्ट के चार्जशीट दाखिल की जा रही है। इस कारण कोर्ट में सवाल उठ रहे हैं। कई बार तो चार्जशीट के बाद आई एफएसएल की प्रतिकूल रिपोर्ट से केस कमजोर हो जा रहा है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि नमूना भेजने में विलंब करने वाले आईओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एफएसएल से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट मंगवाने और कोर्ट में ठोस साक्ष्य के साथ चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया।डीआईजी ने रेंज के मुजफ्फरपुर एसएसपी के साथ वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर के एसपी को निर्देश दिया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.