गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब की तीन सदस्यीय टीम ने मंदिर परिसर में जांच-पड़ताल की। एफएसएल टीम ने मंदिर के गर्भगृह में मां दुर्गा की प्रतिमा, उसके आसपास के क्षेत्र और टूटे ताले वाले स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए। इसके अलावा एफएसएल टीम ने रिखई टोला एवं जगमलवा सड़क के किनारे स्थित खेत में मिले टूटे लॉकर के पास भी जांच की। टीम द्वारा करीब पांच से छह घंटे तक लगातार जांच अभियान चलाया गया, जिसमें फिंगर प्रिंट, औजारों के निशान और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस का मानना है कि इन नमूनों से चोरी की घटना में शामिल चोरों तक पहुंचने में अहम मदद मिलेगी। डॉग स्क्वायड की मदद से टूटे लॉकर तक पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.