छपरा, दिसम्बर 21 -- जलालपुर हत्या कांड फॉलोअप लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित एक निजी तालाब से शव मिलने की सनसनीखेज घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर रविवार को गहन जांच की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग की जा रही है ताकि संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। गौरतलब है कि जलालपुर गांव के इसी निजी तालाब से एक सप्ताह के भीतर दो अज्ञात शव बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बरामद शवों में एक महिला और दूसरा लगभग पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.