खगडि़या, मार्च 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के ददरौजा जाने वालीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क में बाबा विशु राउत स्थान के निकट बने पुल के नीचे कीचड़ में महिला के शव की बरामदगी के बाद भागलपुर से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस क्रम में टीम मृतका सिफत खातून के ससुराल मेहता बासा एवं शव बरामदगी स्थल पर पहुंचकर इसकी बारीकी से विभिन्न बिंदुओं की जांच कर उपलब्ध साक्ष्य को इकट्ठा कर अपने साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परीक्षण करने के लिए ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...