शामली, अगस्त 18 -- कस्बा स्थित बीआरसी कार्यालय में समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पांच दिवसीय एफएलएन (फाउनडेशनल लिटरेसी नूमेरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम बैच मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 22 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना तथा शिक्षकों को बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों से दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में शिक्षण-अधिगम सामग्री, प्रभावी गतिविधियों, आकलन तथा बच्चों की सीखने की प्रगति से संबंधित जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संदर्भदाता मनोज कुमार, ललित शर्मा, अंकित कुमार, विनोद कुमार, चौतन्य शर्मा एवं देवराज सिंह ...