एफएलएन प्रशिक्षण में 580 शिक्षकों ने लिया भाग
जौनपुर, अगस्त 31 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद । ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने 20 जुलाई को उद्घाटन किया। तत्पश्चात बीईओ डॉ.अविनाश सिंह के नेतृत्व में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक स्तर के 580 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। 12 बैच में संचालित इस प्रशिक्षण का अनुश्रवण जनपद स्तर से जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार एवं जिला समन्वयक एमडीएम अरुण मौर्य ने किया। राज्य परियोजना कार्यालय के विद्या समीक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन अनुश्रवण किया गया। प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता का फीडबैक, प्री ट्रेंनिंग टेस्ट एवं पोस्ट ट्रेंनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.