एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों की क्षमता वृद्धि पर जोर
कन्नौज, अगस्त 10 -- सौरिख, संवाददाता। बीआरसी सभागार सौरिख में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता वृद्धि करते हुए बच्चों में पढऩे, लिखने और गणितीय कौशल की बुनियादी समझ को मजबूत करना है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने कहा कि एफएलएन शिक्षा का आधार है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा एफएलएन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक बच्चों में पढऩे-लिखने की आदत तथा गणित की बुनियादी समझ को प्रभावी ढंग से विकसित करने में सक्षम होंगे। यह भी पढ़ें- एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय बैच का पांचवां दिवस संपन्न प्रशिक्षण में संदर्भदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.