कानपुर, अगस्त 9 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा बीआरसी में चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता एफएलएन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण की तकनीकें बताई गईं। बीईओ अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन में 50-50 शिक्षकों के बैच में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अंतिम दिन शिक्षकों को समग्र प्रगति पत्र, संतूर और बच्चों को अंग्रेजी के सरल शब्दों के साथ पाठ पढ़ाने की सहज विधियों का अभ्यास कराया गया। नई शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग और कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गणित अंग्रेजी अवधारणा को सरल बनाना मुख्य उद्देश्य: बीएसए एआरपी टीम के नेतृत्व में प्रशिक्षण दाता अंजली शुक्ला, श्वे...