बरेली, सितम्बर 23 -- फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के एक स्कूल मे चल रहे एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के पांचवें चरण का बुधवार को समापन हुआ। दो बैचों में शामिल कुल 100 शिक्षकों को बच्चों की आधारभूत साक्षरता और गणना कौशल मजबूत करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और नई पाठ्य-पुस्तकों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संदर्भदाता एआरपी भगवान दास गंगवार, आशीष शर्मा, पूजा चौधरी, एलएलएफ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमरुद्दीन खान सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व शिक्षामित्र शामिल रहे।। यह भी पढ़ें- बुनियादी शिक्षा को नवाचार से जोड़ने के शिक्षकों ने सीखे गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...