बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 मई को किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण में सभी प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक एवं संकुल स्तरीय रिसोर्स पर्सन शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित "आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम" के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पीटीईसी विष्णुपुर में होगा।

बैच की जानकारी जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण दो बैच में कराया जाएगा। पहले बैच का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें बछवाड़ा, बखरी, बरौनी, बलिया, बेगूसराय...