पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पूरनपुर। सोमवार को बीआरसी में शिक्षक और शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय बुनियादी शिक्षा एंव संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शुरु हुआ। इसमें दो बैच में सौ शिक्षक और शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें एआरपी ने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत करने के बारे में बताया। इस दौरान एफएलएन से जुड़ी नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधियों, मूल्यांकन तकनीकों और डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में संख्या ज्ञान, मापन, आकार आकृति आदि को सरल और रोचक बनाने के बारे में बताया गया। समूह गतिविधियों, व्यावहारिक सत्रों और केस स्टडी के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक चर्चा के साथ अभ्यास भी कराया गया। एआरपी अजय तोमर, सुखजीत सिंह और विवेक भारती के अलावा शिक्षक वासुदेव यादव, अवनीश अ...