एफएलएन और नई एनसीईआरटी पुस्तकों पर प्रशिक्षण शुरू
जौनपुर, अगस्त 2 -- जौनपुर, संवाददाता। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को करंजाकला स्थित बीआरसी में शुरू हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षक और शिक्षामित्रों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, एफएलएन की अवधारणा तथा नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की संरचना, शिक्षण दृष्टिकोण और कक्षा में उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। संदर्भदाता डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्र, निलेश उपाध्याय और वीरेंद्र कुमार यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित अधिगम, अनुभवात्मक शिक्षण, सतत मूल्यांकन तथा नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- निपुण भारत मिशन के तहत दिया गया प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.