कौशाम्बी, जुलाई 23 -- राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मंझनपुर के कुशल मार्गदर्शन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कौशाम्बी में एफएलएन एवं एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से दक्ष बनाते हुए विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं परिणामोन्मुख बनाना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागी शिक्षकों को कैच-अप शिक्षण, बालवाटिका से कक्षा 5 तक के निपुण लक्ष्य, कक्षा 4 की नई पाठ्यपुस्तक 'वीणा', गणित मेला, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास, निपुण तालिका, पुस्तकालय तथा कार्यपु...