मुंगेर, जुलाई 17 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान (राउंड-7) का शुभारंभ कर दिया गया है। यह अभियान 45 दिनों तक प्रखंड की सभी सात पंचायतों में चलेगा। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड में 16,800 गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालकों से टीकाकरण के समय आधार कार्ड व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने तथा बिना टैग वाले पशुओं में टैग लगवाने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि समय पर टीकाकरण से खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- 22 जुलाई से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के अधिकारी, ...