हापुड़, जुलाई 20 -- दुधारू पशुओं को खुरपका मुँहपका रोग से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी के तहत 22 जुलाई को यानी बुधवार से एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया जाएगा। उक्त टीकाकरण कार्यकम के लिए जनपद को 2.50 लाख वैक्सीन प्राप्त हुई है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ओपी मिश्रा ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत सभी 4 माह से बड़े महिषवंशीय ,गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण कार्य किया जायेगा। उन्हेंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण अवश्य करा लें। यह अभियान 45 दिन 8 सितबंर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की बनी रणनीति टीकाकरण के लिए पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करेगी। उक्त टीकाकर...